दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप
Bulandsehar News - गुलावठी। संवाददाता, ग्राम छपरावत निवासी बिन्नी पुत्री मांगेराम ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल वालो पर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए रि

ग्राम छपरावत निवासी बिन्नी पुत्री मांगेराम ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अपने ससुराल वालो पर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिन्नी ने बताया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2022 को गौरव पुत्र धर्मपाल निवासी मगोलपुरी नई दिल्ली के साथ हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उसके पिता ने 12 लाख रुपये खर्च कर दान दहेज दिया था। परन्तु शादी में दिये गये दान दहेज से शादी के समय से ही उसके पति गौरव, सास मायादेवी, जेठ संजीव उर्फ बब्लू, जिठानी रेखा देवी खुश नही थे, और अतिरिक्त दहेज के रुप में 5 लाख रुपये नगद के रुप में मांग करते थे।
और मांग पूरी न होने के कारण उसे तंग व परेशान रखते थे और मारपीट करते थे। जिस पर उसके पिता ने 2 लाख रुपये नगद भी दिये। लेकिन इसके बावजूद भी उसके ससुरालीजन के व्यवहार मे कोई अन्तर नही आया। आरोप है कि शेष 3 लाख की मांग को लेकर उसके पति गौरव, सास माया देवी, जिठानी रेखा देवी ने प्रार्थीया को कमरे मे बन्द करके लात-घूसो से मारपीट की। और मारपीट करके मात्र पहने हुए कपडो मे घर से निकाल दिया। पुलिस ने सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


