ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरभाकियू कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन...

भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 18 Feb 2020 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गढ स्टैंड स्थित कार्यलय पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए स्टेट हाईवे पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर नारेबाजी की। एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि, प्रदेश सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली है। बिजली के बढे दाम, गन्नों का बकाया भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने दिक्कत आ रही है। आवारा पशु किसानों की फसलों को बरबाद कर रहे है। लेकिन सरकार के पास किसानों की समस्याओं का निदान करने की कोई योजना नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यश्वीर सिंह,दयाचंद त्यागी, शैलेन्द्र आर्य,गजेन्द्र लोधी, राजू, कुंदल लाल शर्मा, विजय प्रकाश, राजेश वर्मा आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें