अवैध निर्माण पर बीकेडीए की कार्रवाई, 165 वर्ग मीटर में निर्माण सील

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बीकेडीए ने शनिवार को खुर्जा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मुरारी नगर में बिना नक्शा पास कराए निर्माण को सील कर दिया। यह निर्माण रेनू सिंह द्वारा किया जा रहा था और इसमें आवासीय और व्यावसायिक दोनों प्रकृति का कार्य शामिल था।

अवैध निर्माण पर बीकेडीए की कार्रवाई, 165 वर्ग मीटर में निर्माण सील

बीकेडीए ने अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास निर्माण कार्यों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने खुर्जा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक अवैध आवासीय-व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने बताया कि खुर्जा विकास क्षेत्र के अंतर्गत पुराने जीटी रोड स्थित मुरारी नगर में रेनू सिंह द्वारा लगभग 165 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण आवासीय और व्यावसायिक दोनों प्रकृति का था । शिकायत मिलने पर शनिवार को प्राधिकरण के सचल दल ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मौके पहुंची।

जहां निर्माण कार्य को बंद कराते हुए परिसर को तरह सील कर दिया है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के ऐई, जेई और अन्य प्रवर्तन स्टाफ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।