फालोअप : प्रेमी युवक की पिटाई मामले में भाजपा सभासद का चालान
Bulandsehar News - भाजपा सभासद द्वारा प्रेमी युवक की पिटाई प्रकरण-भाजपा सभासद द्वारा प्रेमी युवक की पिटाई प्रकरण-भाजपा सभासद द्वारा प्रेमी युवक की पिटाई प्रकरण-भाजपा सभ

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष व भाजपा सभासद हिमांशु सैनी के द्वारा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी युवक की कानून को हाथ में लेते हुए लाठी डंडों से पिटाई की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर 307 की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन बीती शाम भाजपाई थाने पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी का 151 की धारा में चालान कर दिया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस कारण 151 में चालान किया गया है। गौरतलब है करीब एक हफ्ते पहले खुर्जा से गुलावठी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पकड़ लिया गया था। इसके बाद भाजपा सभासद हिमांशु सैनी ने समाज के लोगों के साथ मिलकर प्रेमी युवक की पिटाई की थी। सभासद द्वारा पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर करीब एक हफ्ते बाद वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने सभासद हिमांशु सैनी को गिरफ्तार किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


