भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
Bulandsehar News - भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वां एपिसोड सुना और समाज सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश के दशहरी आम का उल्लेख होते ही बागवानों में खुशी की लहर दौड़ी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वां एपिसोड सुना। वहीं नगर के 84 बूथों तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम को सुना। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समाज सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देने, भीषण गर्मी से बचाव तथा भारत में आम की विविधता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषयों को आमजन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया आम उत्पादकों का उत्साह:
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दशहरी आम का उल्लेख होते ही क्षेत्र की फलपट्टी के बागवानों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता एवं किसान तुषार त्यागी ने बताया कि स्याना क्षेत्र की फलपट्टी देश व प्रदेशभर में आम उत्पादन के लिए विशेष पहचान रखती है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय आमों की विविधता, गुणवत्ता और वैश्विक पहचान का जिक्र किए जाने से स्थानीय बागवानों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इससे आम उत्पादकों को अपनी उपज के प्रति गर्व की अनुभूति होगी तथा उनकी मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलेगा.
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


