ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरभाजपा फिर बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अश्विनी त्यागी

भाजपा फिर बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अश्विनी त्यागी

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि भाजपा केंद्र में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार...

भाजपा फिर बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अश्विनी त्यागी
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 08 Jan 2019 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि भाजपा केंद्र में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सपा-बसपा के गठबंधन का कोई असर भाजपा पर नहीं पड़ेगा। मंगलवार को बुलंदशहर भाजयुमो की कार्ययोजना बैठक में पधारे अश्विनी त्यागी हिन्दुस्तान से वार्ता कर रहे थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बगैर किसी भेदभाव के लागू की हैं। सभी जाति और धर्म के लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के आगे विपक्ष का कोई नेता कहीं नहीं ठहरता। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विजयी पताका फहराने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। उम्मीद है कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। अश्विनी त्यागी ने कहा कि सपा और बसपा की विचारधारा बिल्कुल अलग है। यह गठबंधन अपने अस्तित्व को बचाने के लिए हुआ है। फिर भी यह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकेंगे। भाजपा उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से विजयी होंगे। इस दौरान भाजपा के पश्चिम के मीडिया सहसंयोजक अजय त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री अमित वाल्मीकि, गिरिराज सिंह, हितेश गर्ग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें