भाजपा के प्रदेश महामंत्री आज आएंगे, गोष्ठी को करेंगे संबोधित
Bulandsehar News - फोटो---9भाजपा के प्रदेश महामंत्री आज गोष्ठी को करेंगे संबोधितभाजपा के प्रदेश महामंत्री आज गोष्ठी को करेंगे संबोधितभाजपा के प्रदेश महामंत्री आज गोष्ठी

बुलंदशहर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर गोष्ठी को संबोधित करने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आ रहे हैं। नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में जनपदीय गोष्ठी को महामंत्री संबोधित करेंगे। बुधवार को तैयारियों को लेकर गोष्ठी स्थल निकुंज हाल पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। बैठक में गोष्ठी की रूपरेखा, कार्य विभाजन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि गोष्ठी में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह रहेंगे। अभियान संयोजक जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि और गोष्ठी के संयोजक जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि बनाए गए हैं।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष बाल्मीकि, संजय गुर्जर,जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, दीपक दुल्हेरा, नागेंद्र प्रधान, भवतोष गुर्जर, ऊषा बंसल, कमल मकवाना, शशि शर्मा, दिवाकर सिंह, किशोर लोधी, अंशुल अगवाना, ठा.ललित सिंह, गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, धर्मेंद्र काली, पुष्कर ,अभिनव वर्मा,केपी सिंह, नवीन शर्मा, आनन्द चौधरी, कल्पना वर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




