Bulandsehar News: भाजपा विधायक अनिल शर्मा को कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News: भाजपा विधायक अनिल शर्मा को कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Bulandsehar News: भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन पर रानऊ स्थित फार्म हाउस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने कैबिनेट मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि और राजनेता पहुंचे। विधायक के पुत्र कुश शर्मा को सांत्वना देते हुए अनिल शर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार बेबी रानी मौर्या, कैबिनेट मंत्री आईटी सूचना प्रौद्योगिकी सुनील शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सांसद डॉ.भोला सिंह, विधायक मोदीनगर डा. मंजू सिवाच, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केके शर्मा, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, पूर्व विधायक डॉक्टर अनीता लोधी राजपूत, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन रविंद्र शर्मा, देवदत्त शर्मा, सुनील वार्ष्णेय, दीपक दुल्हेरा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।


