भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी ध्वज
Bulandsehar News - भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी ध्वजभाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी ध्वजभाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी ध्वजभाजपा के स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी ध्वज फहराया गया। शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना महान विचारकों के सिद्धांतों पर हुई है। सभी कार्यकर्ता सेवा, समर्पण एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर कार्य करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संचालन जिला महामंत्री दीपक दूल्हेरा ने किया। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक सीपी सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, दिनेश धन्नू, ब्लॉक प्रमुख अतुल सिंह, आनंद लोधी, मलखान सिंह, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, पवन लोधी, गौरव मित्तल, मोहित मावी, अनिल गोयल, अभिनव वर्मा, नागेंद्र प्रधान, दीपक ऋषि, संजय गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


