Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBeware of Adulterated Sweets This Diwali Authorities Launch Crackdown
दिवाली आज, देखकर खरीदें मिठाई, मिलावटखोर तैयार

दिवाली आज, देखकर खरीदें मिठाई, मिलावटखोर तैयार

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर, संवाददाता। अगर आज आप दिवाली के त्यौहार पर मिठाईयां खरीद रहे हैं तो कृपया सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो दुकानदार आपको मिलावटी नकली मावे की मि

Sun, 19 Oct 2025 10:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

अगर आज आप दिवाली के त्यौहार पर मिठाईयां खरीद रहे हैं तो कृपया सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो दुकानदार आपको मिलावटी नकली मावे की मिठाई दे दें और उसको खाते ही आपकी तबीयत खराब हो जाए। दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावटखोरों ने भी अपनी तैयारीयां शुरू कर दी हैं। दिवाली के त्यौहार की मिठास मिठाई से ही शुरू होती है, लेकिन मिलावटी व घटिया गुणवत्ता से तैयार की गईं मिठाई न केवल स्वाद को बिगाड़ रही हैं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। हालांकि दिवाली के त्योहार के मद्देनजर प्रदेश के खाद्य आयुक्त राजेश कुमार ने मिलावटी मिठाईयों की बिक्री पर अंकुश लगाने को अभियान चलाने का आदेश सभी जिलाधिकारियों को दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी क्रम में बुलंदशहर में जांच के लिए डीएम श्रुति ने कई टीमों का गठन के करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। त्योहार के मौसम में मिठाइयों की मांग में भारी इजाफा होता है और इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर नकली मावा, पनीर, दूध और मिठाई बाजार में उतार देते हैं। दिवाली पर सबसे ज्यादा मिठाईयों की बिक्री होती है। इसके चलते खोवे की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से मिलावटखोर मिलावटी खोवे को खपाने में जुट जाते हैं। दिवाली के सीजन में जिले में जगह-जगह मिठाई की अस्थाई दुकानें खुल जाती हैं। जिनमें से अधिकतर नकली खोए से मिठाईयां तैयार करते हैं और उसे बाजार में बेच देते हैं। शहर में भी कई जगह मिठाईयों की ब्रिकी ऐसे खाद्य पदार्थों की हो रही सेहत के बेहद खतरनाक है। त्योहार से पहले मिठाइयों में मिलावट कर जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मिठाइयों में मिलावट की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए आयुक्त खाद्य राजेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जिला-प्रशासन टीम गठित कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। पिछले वर्ष पकड़ी जा चुकी है नकली मावा की फैक्ट्री- जिले में पिछले साल भी नोएडा और बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक नकली मावा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यहां से नोएडा और दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पनीर सप्लाई की जाती थी। जिसके चलते इस बार त्योहारों से पहले विभाग खास सतर्क है। शासनस्तर से भी इसको लेकर जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोट-- शासन के निर्देशों के क्रम में दिवाली के पर्व को लेकर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -श्रुति, डीएम ------------