खुर्जा में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र, हड़कंप

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - एनएच-91 बाईपास और वाजिदपुर समेत करीब 68 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त- एनएच-91 बाईपास और वाजिदपुर समेत करीब 68 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त- एनएच-91 बाई

खुर्जा में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र, हड़कंप

अवैध निर्माण और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बीडीए ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण के सचल दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में खुर्जा विकास क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए करीब 68 बीघा जमीन और दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देश पर अभियान चलाया गया। जिसमें दीपक चौधरी द्वारा खुर्जा बाईपास एनएच-91 पर लगभग 15 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

इसके अलावा भीमसैन शर्मा द्वारा ग्राम वाजिदपुर में करीब 10 बीघा, सिद्धार्थ गौड़ द्वारा खुर्जा बाईपास पर करीब दो हजार वर्ग मीटर में अवैध निर्माण, बबला द्वारा एनएच-34 ग्राम वाजिदपुर खुर्जा पर करीब 19 बीघा, राहुल चौधरी द्वारा ग्राम नगला शेखू पर करीब 23 बीघा में अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।