शादी से लौट रही बारात पर हमला, कई लोग घायल
शादी से लौट रही बारात पर हमला, कई लोग घायल

कोतवाली क्षेत्र में वापस लौट रही बारात की गाड़ी को रोक रंजिश के चलते बारातियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमे चार लोग घायल हो गए। कुछ युवकों ने बारात जाते समय भी रास्ता रोककर विवाद किया था। मोहल्ला गोरखी निवासी पीड़ित जुनैद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को उसकी शादी थी। दोपहर करीब 2 बजे जब वह बारात लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में शारिक नामक युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चला गया। रात करीब 8 बजे जब बारात वापस लौट रही थी, तभी शरीक उर्फ अंडा, मोनिस, दिलशाद, सुहेल व अन्य अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और बारात की गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी के सामने खड़े होकर उसे रुकवाया और बारातियों के नीचे उतरते ही लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया।
घायल लोगों की जानकारी
हमले में सलाउद्दीन, बिलाल, नाजिम और नदीम समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से सुरक्षा वकी गुहार लगाई है। कोतवाली
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


