बांसौड़ा पर्व पर शीतला माता के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Bulandsehar News - बांसौड़ा पर्व पर शीतला माता के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बांसौड़ा पर्व पर सोमवार को नगर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ शीतला माता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शीतला माता के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति की कामना की। बांसौड़ा पर्व पर परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने ठंडे भोजन का भोग शीतला माता को अर्पित किया। मंदिरों में पूड़ी, पुआ, हलवा, दही-बड़े सहित विभिन्न पकवानों का प्रसाद चढ़ाया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित कर पर्व की खुशियां मनाईं। डिबाई के प्रमुख शीतला माता मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से माता की पूजा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। बांसौड़ा पर्व को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी रही। मान्यता है कि शीतला माता आरोग्य की स्वामिनी है। शीतला माता की पूजा करने से बच्चों में चेचक रोग नहीं होता। झाड़ा लगवाने से बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


