बैंक प्रबंधक के घर लाखों की चोरी का दस दिन बाद भी खुलासा नहीं

Apr 05, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - कोतवाली नगर क्षेत्र के राधा कृष्ण कुंज मोहल्ला में बैंक प्रबंधक सचिन कुमार के घर में रात के समय चोरी हुई। चोरों ने 10 लाख रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बैंक प्रबंधक के घर लाखों की चोरी का दस दिन बाद भी खुलासा नहीं

कोतवाली नगर क्षेत्र के राधा कृष्ण कुंज मोहल्ला निवासी बैंक प्रबंधक के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन घटना के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।दिल्ली निवासी सचिन कुमार पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं, वर्तमान में नगर की राधा कृष्ण कुंज कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह अपने दिल्ली स्थित आवास के लिए रवाना हो गए थे। अगले दिन शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है।सूचना

मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोर घर से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, जिसमें पांच तोले की सोने की चेन व एक तोले का मंगलसूत्र शामिल है, के अलावा अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, चोर गैस से भरा सिलेंडर भी अपने साथ ले गए।घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोतवाली पुलिस का कहना है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।