बैंक केवाईसी फॉर्म के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
Bulandsehar News - नगर के एक मात्र राष्ट्रीयकृत बैंक में ग्राहकों से केवाईसी के लिए बाहर से फार्म लाने का दबाव बनाने का आरोप है। खाताधारक ने शिकायत की है कि बैंक कर्मचारी ने उसे फार्म लाने के लिए कहा और जब उसने शिकायत की, तो बैंक प्रबंधन ने उल्टा डांट दिया।

नगर के एक मात्र राष्ट्रीयकृत बैंक में केवाईसी के लिए ग्राहकों से बाहर से फार्म लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने जिलाधिकारी, बैंक के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर ग्राहकों का उत्पीड़न रोकने की मांग की है। खाताधारक रहीशा निवासी वैश्यान वार्ड खानपुर ने शिकायत दी है कि बुधवार को बैंक में खाते से पैसे निकालने गई थी। जिस पर उपस्थित बैंक कर्मचारी ने पहले केवाईसी कराने के लिए कहा। खाताधारक के द्वारा केवाईसी फार्म मांगने पर कर्मचारी ने बाहर से फार्म लाने के लिए कहा। बाहर से फार्म लाने पर सेंटर संचालक ने 80 रुपए ले लिए।
रहीशा का आरोप है कि बैंक प्रबन्धक से शिकायत करने पर उल्टा डांटते हुए केबिन से बाहर निकाल दिया। सेंटर संचालक ने पैसे की बैंक कर्मचारियों के वितरण की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


