जिले में छह केंद्रों पर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
Bulandsehar News - तीन सेक्टर और छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे कमान, सघन चेकिंग के बाद मिलेगा प्रवेश जिले में छह केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज,जिले में छह केंद्र

जिले में आज छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में कुल 2,930 पंजीकृत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, परीक्षा दो पालियों में होगी इसमें जो पहली पाली में बैठेंगे वही दूसरी में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए यह दोनों पेपर अनिवार्य हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा इस परीक्षा को कराया जा रहा है। केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगा लिया है और परीक्षा संबंधित सभी सामग्री भी पहुंचा दी गई है। सॉल्वर गैंग, नकल माफियाओं और किसी भी प्रकार की तकनीकी सेंधमारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की ऐसी त्रिस्तरीय व्यवस्था की है कि केंद्रों के भीतर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
सुरक्षा का त्रिस्तरीय रहेगा पहरा
शनिवार देर शाम तक जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में सभी केंद्रों पर रोल नंबर के अनुसार सीटिंग प्लान लगाकर कमरों को सील कर दिया गया। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि पहली पाली सुबह नौ से 12 व दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
परीक्षा की संवेदनशीलता
डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता और महत्ता को देखते केंद्रों के क्षेत्र को तीन मुख्य सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कानून व्यवस्था और कड़ाई सुनिश्चित करने के लिए तीन वरिष्ठ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जो लगातार सभी केंद्रों का दौरा करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर छह स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की स्थाई तैनाती की गई है, जो परीक्षा शुरू होने से लेकर ओएमआर शीट के सुरक्षित सील होने और उन्हें जिला मुख्यालय भेजने तक केंद्र पर ही डटे रहेंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं और गृह जनपद के छात्रों का सेंटर जिले में डाला गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


