अयोध्या पहुंचे श्रीराम, भरत ने सौंपा राज
Bulandsehar News - लंका फतेह कर अयोध्या पहुंचे श्रीराम, भरत ने सौंपा राज लंका फतेह कर अयोध्या पहुंचे श्रीराम, भरत ने सौंपा राज लंका फतेह कर अयोध्या पहुंचे श्रीराम, भ

नगर के नुमाइश मैदान में श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम रावण का अंत कर अयोध्या पहुंचे। भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण को देखकर अयोध्या में खुशी छा गई है। हनुमान और पूरी वानर सेना का अयोध्या में भव्य स्वागत हुआ। राज तिलक होते ही भगवान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। श्रीरामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि रावण और राक्षस प्रजाति का अंत करने के बाद भगवान श्रीराम सीता को लंका से लेकर आते हैं। लंका फतेह के बाद रावण का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। इसके बाद हनुमान जी भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठाकर अयोध्या लेकर चलते हैं।
चौदह वर्ष का वनवास खत्म होने और भगवान श्रीराम के अयोध्या आने की सूचना पर पूरे अयोध्यावासी खुशी से झूम उठते हैं और अयोध्या को सजा दिया जाता है। जैसे ही अयोध्या में श्रीराम के कदम पड़ते हैं तो हर और खुशियां छा जाती हैं, लोग घी के दीपक जलाते हैं। मां कौशल्या, कैकई और सुमित्रा, भरत व शत्रुघन सहित सभी उन्हें गले लगाते हैं। राजा भरत भगवान श्रीराम की चरण पादुका गद्दी पर रखकर राज पाठ करते हैं, इसके बाद गुरु वशिष्ठ भगवान श्रीराम को अयोध्या का राजा घोषित करते और राज तिलक होता है। श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ रामलीला का समापन हुआ। अमित मित्तल, मनमोहन गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, मनोज गर्ग, नागेंद्र प्रधान,अनुज चौहान,उमेश चतुर्वेदी,अभिषेक गोयल,चंद्रभूषण मित्तल, नीरज अग्रवाल, अजय वर्मा, योगेश वर्मा व दीपक वर्मा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




