स्कूल चलो अभियान की रैली से गूंजा बीबीनगर
Bulandsehar News - स्कूल चलो अभियान की रैली से गूंजा बीबीनगर
प्राथमिक विद्यालय बीबीनगर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख के पति नरेंद्र सिरोही एवं खंड शिक्षा अधिकारी आयशा बी ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय से रैली निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता से जुड़े नारे लगाकर लोगों को बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने तथा उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। रैली में संविलयन विद्यालय धुमैड़ा व संविलयन विद्यालय लुधपुरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक योगेश कुमार, निधि शर्मा, रश्मि पूनिया, वेदप्रकाश कोरी, तेजेंद्र प्रताप सिंह, नेहा पाल, मेघा गौतम, विपिन कुमार, भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


