नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली जागरूकता रैली
Bulandsehar News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली जागरूकता रैली

सोमवार को तहसील क्षेत्र के बीबी नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लेकर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया। रैली के माध्यम से छात्रों ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए नारी सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए।
पप्राचार्य प्रो. ज़ीनत जैदी ने बताया कि यह कानून महिलाओं को राजनीति और समाज में अधिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान प्रो जीत सिंह, नाजमीन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


