Bulandsehar News: घर में घुसकर चाची से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
Bulandsehar News: कोतवाली जहांगीराबाद के अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके जेठ के बेटे द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई। रात में अकेली महिला पर आरोपी ने हमला किया, लेकिन शोर मचाने पर वह भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Bulandsehar News: कोतवाली जहांगीराबाद के अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में एक महिला से उसके जेठ के बेटे द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, देर रात पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी, जो पीड़िता का रिश्ते में जेठ का बेटा है, अपनी छत से कूदकर पीड़िता की छत के रास्ते कमरे में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिवार की अन्य महिला मौके पर पहुंचीं तो आरोपी हाथापाई कर मौके से फरार हो गया।पीड़िता
ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा पहले भी दो बार छेड़छाड़ की जा चुकी है। पीड़िता के पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।


