कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर घर में घुसकर हमला, रिपोर्ट दर्ज
Bulandsehar News - सिकंदराबाद के इस्माइलपुर की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पूनम पंडित पर घर में घुसकर हमला हुआ। 25 फरवरी को एक युवक और उसके भाई ने उन्हें धमकाया और मारने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर की रहने वाली महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं स्याना विधानसभा सीट से 2022 में चुनाव लड़ीं पूनम पंडित पर घर में घुसकर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव इस्माइलपुर निवासी पूनम पंडित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 फरवरी की रात वह अपने गांव के चाचा के साथ दनकौर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं। गांव के मोड़ पर पड़ोस का एक युवक नशे की हालत में रोड पर पड़ा था।
पहचान कर उसे घर लेकर आये और खाना खिलाकर सही सलामत उसके घर भेज दिया। बताया कि 25 फरवरी को सुबह वह युवक अपने भाई के साथ आया और कहने लगा कि उसकी चेन गिर गई। मना करने पर एक ने तमंचा निकालकर उनके सिर पर रख दिया और दूसरे ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी वृद्ध मां और भाभी ने उसे बचाया। दोनों उसके घर में रखे 12 हजार भी लेकर फरार हो गए । उसने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोनों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों राजीव और संजीव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



