Bulandsehar News: बुलंदशहर : दुग्ध प्लांट में 2.25 करोड़ की दूध चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

Bulandsehar News: बुलंदशहर में मधुसूदन दुग्ध प्लांट में 2.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार सचिन नामक धर्मकांटा ऑपरेटर को खुर्जा देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी जनवरी 2025 से फरार था। जांच में उसका नाम मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया था। अन्य चार आरोपियों को भी पहले ही गिरफ्तार किया गया है।

Bulandsehar News: बुलंदशहर : दुग्ध प्लांट में 2.25 करोड़ की दूध चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Bulandsehar News: बुलंदशहर। मधुसूदन दुग्ध प्लांट ( क्रीमी फूडस लिमिटेड) में 2.25 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मधुसूदन डेयरी के पूर्व कर्मचारी धर्मकांटा ऑपरेटर सचिन को खुर्जा देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी कई माह से तलाश थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित क्रीमी फूड लिमिटेड दुग्ध उत्पादन कंपनी के मधुसूदन प्लांट में करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया था। जनवरी 2025 में कंपनी प्रबंधक लखन लाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 24 जनवरी 2025 को बुलंदशहर के स्याना रोड स्थित ज्योति डेयरी का कैंटर का धर्मकांटा पर वजन मापा गया।

ऑपरेटर प्रेम कुमार ने कैंटर की पर्ची 25,505 किलोग्राम की बनाई। धर्मकांटा पर तैनात दूसरे ऑपरेटर ने शक होने पर कैंटर का पुन: वजन लिया तो वह 18,705 किलोग्राम आया। इससे दुग्ध प्लांट में हो रही करोड़ों की चोरी पकड़ी गई।जांच में बीते कुछ माह के दौरान ज्योति डेयरी के मालिक ओम प्रकाश सिंह और उसके पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव सुरजावली बालका द्वारा अपने टैंकर चालक भूपेंद्र सिंह एवं मधुसूदन कंपनी के धर्मकांटा ऑपरेटर प्रेम कुमार के साथ मिलकर करीब 2.25 करोड़ रुपये की चोरी किए जाने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था। अभी भी चारों आरोपी कारागार में बंद हैं। उधर, पुलिस की जांच में उक्त प्रकरण में धर्मकांटा ऑपरेटर सचिन कुमार निवासी रझेड़ा, थाना सिंभावली हापुड़ का भी नाम प्रकाश में आया। आरोपी सचिन कुमार तभी से फरार चल रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। खुर्जा देहात पुलिस की एक टीम ने आरोपी सचिन कुमार को सिंभावली के पास से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी अधिकारियों ने सचिन कुमार को पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड बताया है। थाना पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी सचिन कुमार का चालान कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandsehar News: बुलंदशहर : दुग्ध प्लांट में 2.25 करोड़ की दूध चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार