Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsArmed Robbery Three Men Steal 4 Lakh and Jewelry from Retired Nurse s Home
सेवानिवृत्त नर्स के घर में लाखों की लूट

सेवानिवृत्त नर्स के घर में लाखों की लूट

संक्षेप: Bulandsehar News - सेवानिवृत्त नर्स के घर में की लूटसेवानिवृत्त नर्स के घर में की लूटसेवानिवृत्त नर्स के घर में की लूटसेवानिवृत्त नर्स के घर में की लूटसेवानिवृत्त नर्स

Mon, 3 Nov 2025 08:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स के घर में घुसकर तमंचा धारी तीन बदमाशों ने 4 लाख रुपए नगद तथा सोने व चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए। नगर के मोहल्ला नेहरू गंज नई बस्ती बाईपास पर किराए के मकान में रहने वाली सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स सरोज शर्मा पत्नी स्वर्गीय हरिओम शर्मा रविवार रात्रि लगभग 9:45 बजे अपने घर में अपनी घरेलू नौकरानी माधुरी के साथ मौजूद थी। उनका दिव्यांग बेटा घर से बाहर गया हुआ था। तभी अचानक तीन बदमाश हाथों में तमंचे लेकर घर में घुस आए और सरोज शर्मा के कनपटी पर तमंचा रखकर उनके बेडरूम में घसीटते हुए ले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ताला तोड़कर अलमारी में रखे 4 लाख रुपए नगद तथा सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। तीनों बदमाशों ने सिर पर कपड़ा तथा कैप पहने हुए थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउरहमान एडवोकेट सोमवार सुबह पीड़ित के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सरोज शर्मा का दिव्यांग बेटा ईशु कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता है। घटना के संबंध में पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।