Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsArmed Robbery in Bulandshahr CBI Impersonators Steal Jewelry and Cash
बुलंदशहर: सीबीआई अफसर बनकर दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी के घर में डाली लाखों की  डकैती

बुलंदशहर: सीबीआई अफसर बनकर दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी के घर में डाली लाखों की डकैती

संक्षेप:

Bulandsehar News - बुलंदशहर के अनूपशहर में एक फर्नीचर व्यापारी के घर में बदमाशों ने सीबीआई अधिकारी बनकर प्रवेश किया और लाखों रुपए की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने परिवार को धमकाते हुए कहा कि उनका बेटा अभिषेक कब्जे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 19, 2025 12:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

बुलंदशहर। अनूपशहर के मोहल्ला पोखर निवासी फर्नीचर व्यापारी शंकर भगवान पुत्र श्यामलाल के घर में शुक्रवार सुबह 8:45 बजे सीबीआई अफसर बनकर दरवाजा खुलवाकर घर में घुसे 4-5 सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों रुपए की नकदी और सोने चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर जांच में जुट गए हैं। पीड़ित द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। लूट के सामान की सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बताया जाता है कि व्यापारी शंकर भगवान का 25 वर्षीय बेटा अभिषेक सुबह लगभग 8:30 बजे दुकान खोलने के लिए घर से चला गया।

घर में उसकी मां साधना, पिता शंकर भगवान, पत्नी कनिका तथा दो छोटे बच्चे मौजूद थे। तभी घर का दरवाजा खटखटाकर बदमाशों ने स्वयं को सीबीआई विभाग से बताते हुए घर में प्रवेश कर लिया। और हथियार के दम पर सभी को डराते धमकाते हुए घर के कमरों की अलमारी को खोलकर कीमती सामान लूट कर ले गए। बदमाशों ने कहा कि उनका बेटा अभिषेक कब्जे में है। यदि जरा भी विरोध किया तो उसे गोली मार देंगे। बदमाशों ने अभिषेक के छोटे से बच्चे को भी गोदी में उठा लिया, और जान से मारने की धमकी देते रहे। लगभग आधा घंटे बाद घर में काम करने वाली महिला ललतेश ने दरवाजा खटखटाया न खुलने पर बराबर में रहने वाले शंकर भगवान के भाई राजकुमार के घर अवगत कराया। राजकुमार के घर में अंदर से ही शंकर लाल के घर की ओर एक दरवाजा लगा हुआ है। उन्होंने भी दरवाजा खटखटाया, दो तरफ से दरवाजा खटखटाने पर बदमाश मौके की नजाकत को समझते हुए मुख्य दरवाजा खोलकर तेजी से बाहर निकल गए। बदमाशों ने मुंह पर कोई कपड़ा नहीं बांध रखा था। न ही उनके पास कोई वाहन था। पुलिस गलियों को जोड़ने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;