इंसानियत सबसे बड़ा धर्म: आरिफ मोहम्मद खान
Bulandsehar News - इंसानियत सबसे बड़ा धर्म: मोहम्मद खानइंसानियत सबसे बड़ा धर्म: मोहम्मद खानइंसानियत सबसे बड़ा धर्म: मोहम्मद खानइंसानियत सबसे बड़ा धर्म: मोहम्मद खानइं
बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मानवता का संदेश सभी को देना चाहिए। इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। शनिवार को पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नुमाइश रोड स्थित कलश होटल में स्वामी परमदेव महाराज के सौजन्य से आयोजित हनुमान जन्मोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। आरिफ मोहम्मद खान ने संस्कृत के श्लोक सुनाकर सनातन धर्म की महत्ता को विस्तार से समझाया। विशिष्ट अतिथि ठाकुर रघुराज सिंह राज्य मंत्री ने सभी वर्गों को एकजुटता का संदेश दिया और सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर देश में सनातन धर्म की एकजुट होकर अलख जलाने का संकल्प दिलाया।
बालाजी दरबार के महंत परमदेव महाराज ने समाज में एकता और सनातन धर्म जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर भव्य सुंदरकांड पाठ व भंडारा हुआ। कृष्ण फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर श्यौपाल सिंह, दिनेश धन्नू, नरेन्द्र बंसल, बब्बन मियां, करणवीर सिंह, राजा सैफी, दिनेश गुर्जर, अनुज अग्रवाल, ब्रजेश गर्ग, राफ़े ख़ान,रमेश चंद्र दिवाकर, कल्पना वर्मा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


