भागवत कथा सुनने से जीव के सभी कष्ट होते हैं दूर
Bulandsehar News - बुलंदशहर के श्री राजराजेश्वर मंदिर में हरि नाम संकीर्तन मंडल द्वारा 52वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया गया और श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। यह महोत्सव 31 मई तक चलेगा।

बुलंदशहर। नगर के मामन चौकी स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर में हरि नाम संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित 52वें वार्षिक महोत्सव में भक्ति की बयार बह रही है। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडाल में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म, वनवास व रावण दहन के प्रसंग के बाद बालकृष्ण की लीलाओं का जीवंत वर्णन हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक धनंजय महाराज ने समुद्र मंथन, मोहिनी अवतार, गजेंद्र मोक्ष और वामन अवतार की कथाएं सुनाईं।
उन्होंने कहा कि जब गजेंद्र ने संकट में ईश्वर को पुकारा, तो भगवान विष्णु ने उसे मोक्ष दिया। वहीं, वामन रूप में भगवान ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगकर इंद्र का राज्य वापस दिलाया। उन्होंने संदेश दिया कि निष्कपट और सच्ची भक्ति से ही ईश्वर की कृपा मिलती है। मंडल के संचालक प्रदीप गोयल ने बताया कि यह महोत्सव 31 मई तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह नगर फेरी, दोपहर तीन से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और शाम सात बजे से भक्तमाल की कथा आयोजित हो रही है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


