किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सिपाही गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सिपाही गिरफ्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सिपाही गिरफ्तार

डिबाई थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के बन्नादेवी थाने में चालक पद पर तैनात था। पुलिस के अनुसार बीते 30 मई को डिबाई थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच और किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस विवेचना में सिपाही नरेश कुमार का नाम प्रकाश में आया।जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर डिबाई पुलिस ने अलीगढ़ पहुंचकर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।