फिजिक्स के विख्यात विद्वान अलख पांडे के साथ परदादा परदादा की छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन

फिजिक्स के विख्यात विद्वान अलख पांडे के साथ परदादा परदादा की छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन

संक्षेप:

Bulandsehar News - परदादा-परदादी कॉलेज में फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडे ने छात्राओं से राखी बंधवाकर जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। उन्होंने अपनी बहन के साथ अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे बहनें भी भाइयों की...

Aug 09, 2025 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

परदादा परदादी कालेज में देश के प्रमुख और सबसे किफायती एजु-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडे ने छात्राओं से राखी बंधवाकर जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। परदादा-परदादी कालेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि फिजिक्स वाले सर के नाम से विख्यात अलख पांडे और उनकी टीम ने छात्राओं से गर्मजोशी से मुलाकात की तथा रक्षाबंधन का पर्व छात्राओं के साथ मनाया। जिससे यह दिन और भी खास बन गया। इस अवसर पर पारदादा पारदादी एजुकेशनल सोसाइटी और फिजिक्स वाला टीम ने मिलकर हमारी बेटियों के लिए प्रीमियम, इंटरैक्टिव और सुलभ शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के अवसर तलाशने पर भी चर्चा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अलख पांडे ने जीवन का एक भावुक किस्सा साझा करते हुए बताया कि बचपन में उनकी बहन हर रक्षाबंधन पर यहीं कहती थीं कि मुसीबत में बहन ही रक्षा करेगी। उन्हें लगता था कि यह कैसे रक्षा करेगी। हमेशा तो भाई ही अपनी बहनों की रक्षा करते हैं। समय बीता और जब कालेज में जीवन का सबसे कठिन दौर आया। तब बहन ही उनके साथ संभालने, बचाने और कठिनाई से निकालने के लिए थी। तब समझ आया कि बहन भी भाई की रक्षा करती है। समय ऐसा बदला कि मुझे लाखों बहनें मिल गईं। इस रक्षाबंधन पर मैंने अपनी कुछ ऐसी ही बहनों के बीच समय बिताया। राखी बंधवाकर सदैव रक्षा का वचन दिया। यह मुलाकात न केवल रक्षाबंधन के पर्व को और भी यादगार बना गई। बल्कि बेटियों के भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोल गई। संस्था की सीईओ सपना वर्मा ने बताया कि अलख पांडे की वजह से ही भारत में लाखों युवा अपने सपने पूरे कर पा रहे हैं।