Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsAir Quality Improves in District Amid Pollution Concerns
हवा की गुणवत्ता में सुधार, एक्यूआई 84 पर पहुंचा

हवा की गुणवत्ता में सुधार, एक्यूआई 84 पर पहुंचा

संक्षेप: Bulandsehar News - - सीपीसीबी की रिपोर्ट में संतोषजनक श्रेणी में पहुंचा एक्यूआईहवा की गुणवत्ता में सुधार, एक्यूआई 84 पर पहुंचाहवा की गुणवत्ता में सुधार, एक्यूआई 84 पर पह

Fri, 31 Oct 2025 05:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

जनपद लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच अब हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 84 दर्ज किया गया है। जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। यह बीते दिनों के मुकाबले बेहतर स्थिति है। इससे प्रदूषण से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले दो दिनों में चली तेज हवाओं और हल्की बारिश ने प्रदूषक कणों को वातावरण से दूर किया है। इससे हवा साफ हुई है और लोगों को सांस लेने में कुछ राहत महसूस हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 223 पर रिकार्ड किया गया, लेकिन शुक्रवार को सुबह से गिरावट शुरु हो गई। सुबह के समय 74 पर रहा, लेकिन शाम की रिपोर्ट में 84 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बीते दो दिनों में चली हवाओं और हल्की बारिश ने हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को कम कर दिया है। जिससे हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हवा की रफ्तार सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जो प्रदूषण स्तर को नियंत्रण में रख सकती है। हवा की रफ्तार 14 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। जिससे हवा संतोषजनक स्थिति में रहेगी। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि हवा साफ होने से पुराने मरीजों के साथ लोगों को राहत की सांस मिली है।