
एक्यूआई में गिरावट, हवा अब भी खराब
Bulandsehar News - -हवा में लगातार घुल रहा जहर, लोगों को नहीं मिल रही राहत-हवा में लगातार घुल रहा जहर, लोगों को नहीं मिल रही राहत-हवा में लगातार घुल रहा जहर, लोगों को नह
जनपद की आबोहवा में सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार को भले ही गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन अभी भी जिले का एक्यूआई 250 पार पहुंच रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध का असर भी देखा गया। प्रदूषण की यह स्थिति सेहत के लिए हानिकारक बनी हुई है। प्रदूषण बढ़ने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में रेड जोन में रिकार्ड किया गया। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में सातवें स्थान पर बुलंदशहर पहुंच गया। हालांकि सोमवार को एक्यूआइ में 60 अंक की गिरावट दर्ज की गई और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में शाम को एक्यूआई 288 रिकार्ड किया गया।

हालांकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य जिम्मेदार विभाग जिले की आबोहवा साफ करने में जुटे हैं। उनकी कार्रवाई की कवायद ढीली पड़ी हुई है। नतीजन, अभी भी कूड़ा जल रहा है। निर्माण कार्य के चलते धूल के उड़ते गुबार और वाहनों से निकला धुआं भी हवा की सेहत खराब कर रहे हैं। नियम विरूद्ध हाइवे पर दौड़ते खनन करते डंफर भी प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




