केंद्र सरकार युवा आयोग का गठन करे : एस के सिंघानिया
ई-पंजीकरण के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शनई-पंजीकरण के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शनई-पंजीकरण के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शनई-पंजीकरण

भाकियू सिंघानिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एस के सिंघानिया के गुलावठी पहुंचने पर पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जब दिल्ली जैसे प्रदेश में आम जन को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकती है, तो उत्तर प्रदेश के किसानों को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार से एक युवा आयोग के गठन की भी मांग की। जिससे युवाओं को रोजगार और उद्योगों से जुड़ने का एक मजबूत मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है।
इससे किसान ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। मजदूरों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय तेवतिया, जीशान, आमिर,कपिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


