ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरकृषि कानून के विरोध में रेलवे ट्रैक पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

कृषि कानून के विरोध में रेलवे ट्रैक पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कोई भी रेल न आने के कारण...

कृषि कानून के विरोध में रेलवे ट्रैक पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 18 Feb 2021 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गुलावठी। संवाददाता

कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कोई भी रेल न आने के कारण कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में पंचायत कर कानून को अविलम्ब वापस लेने की मांग की।

गुरुवार सुबह को ही भारतीय किसान यूनियन के कई कार्यकर्ता एकत्र होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को पता चला कि कोई ट्रेन नहीं आएगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर में पंचायत की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष वैभव वर्मा ने कहा कि सरकार को कृषि कानून को अविलम्ब वापस लेना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें