Bulandsehar News: होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर अभाविप का विरोध
Bulandsehar News: होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर अभाविप कार्यकर्ताओं का विरोधहोटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर अभाविप कार्यकर्ताओं का विरोधहोटल में संदि

Bulandsehar News: एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज चौधरी ने बताया कि जीटी रोड स्थित एक होटल में एक गैर-समुदाय के युवक द्वारा स्कूली ड्रेस पहने छात्रा को ले जाने की सूचना मिली। जिस पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने होटल में जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में ठहरने वाले लोगों की कोई एंट्री दर्ज नहीं पाई गई। पुलिस ने मौके से तीन युवक और तीन युवती को पकड़ लिया और कोतवाली लेकर आ गई। साथ ही पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में तीनों युवतियां बालिग होना मिलीं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया और होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ शोभित कुमार ने बताया कि होटल के विरुद्ध संयुक्त टीम बनाकर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उधर तहरीर व जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


