आप की बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Mar 15, 2026 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - आप की बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन

आप की बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन

आम आदमी पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक रविवार को काला आम स्थित होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और दिल्ली के गोकलपुरी से विधायक सुरेंद्र चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह लोधी एडवोकेट ने सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी का पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने जिले के संगठनात्मक ढांचे की जानकारी जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह से ली। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि बुलंदशहर में आम आदमी पार्टी लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों, वार्डों और फ्रंटल संगठनों के माध्यम से व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में विभिन्न विधानसभा अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, बूथ स्तर पर संरचना तैयार करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी साथी युद्ध स्तर पर संगठन निर्माण में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में ईमानदार राजनीति का मजबूत विकल्प बनकर उभरी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला महासचिव संजय मित्तल, धीरजपाल सिंह, अर्जुन सिंह राघव, राहत, तेजपाल सिंह एडवोकेट, विपुल पाठक, अमरपाल सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, बोधराज ठाकुर, अनिल राघव, समित राघव, पुष्पेंद्र, विनीत शर्मा, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।