कोरोना का एक नया पॉजिटिव, एक डिस्चार्ज
जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया पॉजिटिव केस मिला है। वहीं एक मरीज ने कोरोना को हराया है। इस तरह जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 6269 और...
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 26 Feb 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें
बुलंदशहर। संवाददाता
जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया पॉजिटिव केस मिला है। वहीं एक मरीज ने कोरोना को हराया है। इस तरह जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 6269 और स्वस्थ मरीजों की 6154 हो गई है। वहीं अब तक 94 की मौत हो चुकी है। साथ ही 21 उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार काजीपुरा बुलंदशहर में एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना के केस कम हो गए हैं। रोजाना मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। अब जल्द ही कोरोना पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।