ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर55 घंटे के प्रतिबंध में बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

55 घंटे के प्रतिबंध में बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

55 घंटे के प्रतिबंध में बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

55 घंटे के प्रतिबंध में बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 11 Jul 2020 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने 55 घंटे के प्रतिबंध में बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।शासनादेशों के अनुपालन में शुक्रवार की रात 10 बजे से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 55 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया। जिसके क्रमबद्ध शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस नगर के मूंडाखेड़ा चौराहा, पहासू अड्डा, अलीगढ चुंगी सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंची। जहां पुलिस ने सड़कों पर घूमने वाले लोगों से घरों से बाहर निकलने का कारण पूछा। जिसमें बेवजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते लगे 55 घंटे के प्रतिबंध में जरुरी सामान लाने वाले लोगों को ही सड़क पर निकलने की अनुमति है। इस दौरान दूध विक्रेता अपने ग्राहकों को घरों पर ही दूध की सुविधा उपलब्ध करायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें