ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरगेहूं खरीद के लिए बने 97 केंद्र, अब लक्ष्य का इंतजार

गेहूं खरीद के लिए बने 97 केंद्र, अब लक्ष्य का इंतजार

जिले में गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सातों तहसीलों में 96 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। एक अप्रैल से इन क्रय...

गेहूं खरीद के लिए बने 97 केंद्र, अब लक्ष्य का इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 26 Feb 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

जिले में गेहूं खरीद के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सातों तहसीलों में 96 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। एक अप्रैल से इन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। क्रय केंद्रों की इस बार जियों टैगिंग भी होगी और एप पर केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद का पूरा ब्यौरा प्रतिदिन अपलोड करना होगा। शासन से अब जिले को गेहूं खरीद के लक्ष्य का इंतजार है। क्रय केंद्रों को लगाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सरकारी खजाने में गेहूं भरने के लिए शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष गेहूं खरीद कराई जाती है। अप्रैल माह में खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो इससे पहले प्रशासन को क्रय केंद्र लगाने सहित अन्य प्रक्रियाओं को तैयार करना होता है। विपणन विभाग में जिले गेहूं खरीद कराने के लिए सातों तहसीलों में 96 क्रय केंद्र बना दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें