ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरछत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम

छत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम

कस्बा पहासू के मोहल्ला अशोक नगर में छत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में चींखपुकार मची...

छत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 26 Mar 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पहासू। संवाददाता

कस्बा पहासू के मोहल्ला अशोक नगर में छत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में चींखपुकार मची है। गुरुवार शाम पहासू के मोहल्ला अशोक नगर निवासी योगेश का 7 वर्षीय पुत्र प्रशांत अपने घर की छत पर खेल रहा था। नया मकान बनने के कारण छत पर बाउंड्री नहीं थी। खेलते-खेलते प्रशांत अचानक छत ने नीचे गिर गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे पहासू अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में किसी तरह की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें