ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरजिले में 88 केन्द्रों पर 5647 को लगा राहत का टीका

जिले में 88 केन्द्रों पर 5647 को लगा राहत का टीका

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरुवार को 88 केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 5647 को कोरोना का टीका लगाया गया। कोविडशील्ड और कोवैक्सीन...

जिले में 88 केन्द्रों पर 5647 को लगा राहत का टीका
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 16 Apr 2021 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरुवार को 88 केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 5647 को कोरोना का टीका लगाया गया। कोविडशील्ड और कोवैक्सीन दोनों की डोज लगाई गई। वहीं वैक्सीन की पांच हजार डोज और पहुंच गई हैं। कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान की रफ्तार कमजोर न पड़े। इसके लिए वैक्सीन की तीसरे-चौथे दिन खेप पहुंच रही है। गुरुवार सुबह को लखनऊ से कर्मचारी कोविडशील्ड और कोवैक्सीन की पांच हजार डोज लेकर बुलंदशहर पहुंचा। कोल्ड चेन में इस समय कोवैक्सीन की 2500 डोज और कोविडशील्ड की 1500 डोज मौजूद हैं। वहीं गुरुवार को सुबह 10 बजे से पांच बजे तक 5647 व्यक्तियों को कोरोना की पहली-दूसरी डोज लगाई गई। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सभी टीका जरूर लगवाएं। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने नजदीक केन्द्र पर जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें