ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर शिकारपुर में 50 दिन दहशत में बीते, मिले 27 केस

शिकारपुर में 50 दिन दहशत में बीते, मिले 27 केस

शिकारपुर में 50 दिन दहशत में बीते, मिले 27 केस

  शिकारपुर में 50 दिन दहशत में बीते,  मिले 27 केस
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरTue, 12 May 2020 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना की महामारी के चलते लॉकडॉउन और हॉट स्पॉट घोषित करने के बाद शिकारपुर को सील किये जाने के बाद लोगों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध और रोजगार और व्यापार की मार से नगर के कई लोग तनाव के शिकार हो रहे हैं। लोगों में दहशत है। लॉकडाउन को 50 दिन बीत चुके हैं और 27 संक्रमित मिल चुके हैं। लोग परेशान है। रोजगार और व्यापार खत्म हो गये है। घरों मे जुड़े पैसे खत्म हो गये है। और लोगों के सामने घरों की आवयश्क वस्तुऐं खरीदने के लिए नगदी नहीं है। लोगों को उधार कहीं से मिल नहीं रहा है। आगे भी लॉकडाउन खुलने की कोई उम्मीद नजर नही आ रही है। क्योंकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। जिसको लेकर लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें