Bulandsehar News: बुलंदशहर: पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की मासूम बेटी की डुबोकर हत्या
Bulandsehar News: नवीनगर के जंगल में पांच वर्षीय तबस्सुम की हत्या उसके पड़ोसी ने की, जिसे शक था कि बच्ची के पिता के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। मृतका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची का शव मंगलवार को मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच कर रही है।
Bulandsehar News: नवीनगर के जंगल में ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में डुबोकर पांच वर्षीय तबस्सुम कि पड़ोसी ने इसलिए हत्या कर दी, कि उसे शक था कि बच्ची के पिता के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। मृतका बच्ची के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार रात शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में देर रात बच्ची को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मामले में मृतका के पिता आकिल ने पड़ोसी उस्मान पुत्र अकबर पर बच्ची को पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जहांगीराबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उस्मान को शक था कि आकिल के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते उसने बच्ची की हत्या की。
हत्या की जानकारी
गौरतलब है कि मंगलवार को पांच वर्षीय तबस्सुम घर से लापता हो गई थी। करीब दोपहर दो बजे ग्रामीणों ने उसका शव घर से करीब 3 सौ मीटर दूर ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की थी। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि आकिल की तहरीर पर उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


