ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरमुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 4553 को मिला उपचार 

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 4553 को मिला उपचार 

जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 4553 मरीजों को उपचार दिया गया। आरोग्य मेला में 447 बुखार तो 4...

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 4553 को मिला उपचार 
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSun, 28 Nov 2021 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 4553 मरीजों को उपचार दिया गया। आरोग्य मेला में 447 बुखार तो 4 मलेरिया पॉजिटिव मरीज भी मिले।

रविवार को मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बराल सहित मोहाना पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम को कोरोना टीकाकरण सहित आयुष्मान के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

एसीएमओ डॉ एके भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में नियमित टीकाकरण की वैक्सीन भेज कर बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं टीकाकरण के साथ अधिक से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोग्य मेला में 1802 पुरुष, 1952 महिलाएं और 799 बच्चों का उपचार किया गया। इस दौरान त्वचा, सांस, बुखार और विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें