अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर पंड्रावल दोराहे पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण शिकारपुर विधायक पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर पहासू से निकली बाइक रैली पड्रावल दोराहे पर पहुंची। इस दौरान विधायक अनिल शर्मा ने निजी कोष से लगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने उनके जीवन एवं उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, नारी सशक्तिकरण और सुशासन का प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रतिमा अनावरण के बाद लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। आकाश गर्ग, कुलदीप सिंह मंडल अध्यक्ष,रामपाल बघेल, बनवारी लाल बघेल, विमल राघव, योगेंद्र शास्त्री,त्रिखा सिंह,प्रवेश बघेल, जगवीर सिंह प्रधान,अनिल धनगर, सोनू बघेल, मनोज होलकर, मुकेश प्रधान जिलाध्यक्ष होलकर सेना मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।