
त्यौहारों पर तुरंत ठीक होगा फाल्ट-ब्रेकडाउन, एमडी ने दिए निर्देश
Bulandsehar News - - दीपावली और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बुलंदशहर समेत 14 जनपदों मिल रही निर्बाधि आपूर्ति- दीपावली और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बुलंदशहर समेत 14 जनप
दीपावली और अन्य त्यौहारों को लेकर पहले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब पश्चिमांचल प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बुलंदशहर समेत 14 जनपदों के अफसरों को त्यौहारों पर फाल्ट या ब्रेकडाउन आदि की सूचना मिलने पर तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बिजलीघरों, मरम्मत गैंगों और नियंत्रण कक्षों की विशेष व्यवस्था की गई है। जिससे उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो। प्रबंध निदेशक आईएएस ईशा दुहन ने बताया कि दीपावली पर्व पर 14 जनपदों के ग्रामीण, तहसील एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले से ही 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है।

त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को बिना रूकावट के बिजली उपलब्ध कराने के लिए विशेष तौर पर टीमों को तैनात किया गया है। बुलंदशहर समेत 14 जनपदों के एसई, एक्सईएन को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होती है या ब्रेकडाउन की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। उन्होनें कहा कि सभी बिजलीघरों का नियमित निरीक्षण करें। एसडीओ और जेई बिजलीघरों पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। आवश्यक मरम्मत गैंगों की तैनाती की जाए। जिससे किसी भी इमरजेंसी में तुरंत आपूर्ति बहाल की जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




