Bulandsehar News: युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान
Bulandsehar News: युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

Bulandsehar News: कोतवाली डिबाई क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल ने अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र दो दिन पहले एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया था। इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाना नरोरा में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी दौरान युवक ने कथित रूप से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली
प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


