ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरबैंकों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

बैंकों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

पूर्व में घोषित दो दिवसीय हड़ताल के तहत यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सरकारी व प्राइवेट बैंक कर्मचारी हड़ताल पर...

बैंकों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरWed, 30 May 2018 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व में घोषित दो दिवसीय हड़ताल के तहत यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सरकारी व प्राइवेट बैंक कर्मचरी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक कर्मियों ने कैनरा बैंक के सामने प्रदर्शन कर जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की। बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले में करीब 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ।

जिले में विभिन्न बैंकों की 259 शाखाएं हैं। बुधवार को यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले वेतन पुनरीक्षण, वेतन वृद्धि व अन्य सेवाओं की शर्तों में सुधार की मांग को लेकर सरकारी व प्राइवेट बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि आईबीए ने मात्र दो फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। प्रतिदिन बैंकों पर लोड बढ़ता जा रहा है। बैंक कर्मचारियों में वेतन आदि की मांगों को लेकर रोष पनप रहा है। सरकार बैंक कर्मचारियों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ दो दिन की हड़ताल की है। यदि शीघ्र मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। हड़ताल में पीएनबी बैंक, आन्ध्रा बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, यूनियन बैंक व सहित अन्य सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रही।

बैंकों पर भटकते रहे लोग। जिले में बुधवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे, वहीं बैंक पर विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को हड़ताल के चलते निराश होकर वापस लौटना पड़ा। ऐसे में जरूरत मंद लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बैंकों की हड़ताल से कारोबार पर भी असर दिखा।

एटीएम पर लगी रही लंबी लाइन। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार को शहर के एटीएमों पर भीड़ देखने को मिली। वहीं कुछ एटीएम में दोपहर तक कैश खत्म हो गया। जिसके चलते लोग इधर-उधर भटकते रहे। साथ ही जिस एटीएम में कैश था। वहां लंबी लाइन देखने को मिली। बैंक कर्मियों की हड़ताल से लोग परेशान रहे।

बैंक कर्मचारी अंदर करते रहे कार्य। बैंक कर्मचारियों की बुधवार को हड़ताल रही, मगर कुछ बैंकों में आधा सटर गिराकर कर्मचारी काम करते रहे। हालांकि लेनदेन, आरटीजीएस, चेक भुगतान या अन्य कोई कार्य नहीं किया गया, मगर कर्मचारी बैंक के कार्य को पूरा करने में लगे रहे।

लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया जिले की 259 शाखाओं में किसी कर्मचारी ने कार्य नहीं किया, जिसके चलते 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें