16 वर्ष से डकैती में फरार 25 हजार का इनामी मुकेश गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

16 वर्ष से डकैती में फरार 25 हजार का इनामी मुकेश गिरफ्तार

16 वर्ष से डकैती में फरार 25 हजार का इनामी मुकेश गिरफ्तार

कोतवाली देहात पुलिस ने 16 साल पहले हुई डकैती की घटना में फरार शातिर इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के लगातार फरार रहने पर एसएसपी द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को स्वाट टीम देहात व थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 16 वर्ष से डकैती की घटना में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी मुकेश अग्रवाल पुत्र रामकिशन निवासी मौहल्ला गुर्जर घाटी चौक( थाना कोतवाली नगर, मथुरा) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मुकेश वर्तमान में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी द्वारा वर्ष 2009 में कोतवाली देहात क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में डकैती और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई थीं। आरोपी के लगातार फरार रहने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि देहात पुलिस द्वारा पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।