Bulandsehar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी 28 जुलाई को दवा लेने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। उसके पिता ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की खोज शुरू की है। परिजनों ने मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग की है।

Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम अकराबास कनेनी निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी करीब 16 वर्षीय पुत्री 28 जुलाई को दोपहर लगभग दो बजे अहमदगढ़ में दवा और घरेलू सामान लेने गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने एक युवक पर मोबाइल फोन के माध्यम से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी जल्द बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


