घास लेने गई किशोरी लापता,मुकदमा दर्ज
घास लेने गई किशोरी लापता,मुकदमा दर्ज

अहार थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर किशोरी को तलाशने की गुहार लगाई है तथा एक युवती पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार भगवंतपुर निवासी ने बताया कि उसकी छोटी बहन जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है, 7 जून को दोपहर लगभग एक बजे घर से घास लेने जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिवार की एक अन्य सदस्य ने बताया कि गांव की ही एक बीस वर्षीय युवती घास लेने गई थी।परिजनों
का आरोप है कि,वहीं युवती को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई है। घटना के बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं।परिजनों ने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


