प्रबंध समिति के सदस्य पद के लिए 15 ने नामांकन किया
नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था डीएन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए गुरूवार को 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी मौहम्मद...
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 21 Oct 2021 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें
गुलावठी। संवाददाता
नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था डीएन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के लिए गुरूवार को 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी मौहम्मद जाकिर ने दी है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 12 सदस्य पद के लिए चुनाव होना है, जिनके लिए 15 ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि सदस्य पद के लिए 31 अक्तूबर को चुनाव होगा तथा निर्वाचित सदस्य कॉलेज के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का चयन करेंगे।